केंद्र सरकार ने प्याज और बासमती चावल सहित कई कृषि उत्पादों के लिए किया बड़ी घोषणा, प्याज पर नही रहेगा न्यूनतम निर्यात मूल्य और 20 फीसद ही निर्यात शुल्क लगेगा

माही अंसारी
डेस्क: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शनिवार को बताया कि केंद्र सरकार किसानों को उनकी फसल का उचित दाम दिलाने के लिए निर्यात को बढ़ा रही है। अमित शाह ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, ‘किसान हित सर्वोपरि रखते हुए मोदी सरकार ने तीन महत्वपूर्ण निर्णय लिए हैं।’

सरकार ने कच्चे पाम, सोया और सूरजमुखी तेलों के आयात में ड्यूटी को 12.5% से 32.5% बढ़ाने व इनके रिफाइंड तेलों पर ड्यूटी को 13.75% से 35.75% करने का निर्णय लिया है। इससे भारत के सोयाबीन के किसानों को उनकी फसल का बेहतर दाम मिलेगा और उनकी आय बढ़ेगी।











