लेबनान पर इसराइल के ताज़ा अटैक से मृतकों की संख्या बढ़कर हुई 8, कई घायल

आफताब फारुकी
डेस्क: लेबनान में इसराइल के हमलों में मरने वालों की संख्या बढ़कर आठ हो गई है। लेबनान के स्वास्थ्य मंत्रालय ने बेरूत में हुए हमलों में आठ लोगों के मारे जाने की पुष्टि की है। स्वास्थ्य मंत्रालय की तरफ से जारी किए गए ताजा अपडेट में कहा गया है कि इसराइली हमलों में 59 लोग घायल हुए हैं, जिसमें से आठ लोगों की हालत गंभीर है।












