लेबनान पर इसरायली हमले को लेकर भारत ने जारी किया अपने नागरिको के लिए और एडवाइजरी

शफी उस्मानी
डेस्क: लेबनान में हिज़्बुल्लाह के ठिकानोें पर इसराइल के हवाई हमलों के बाद भारतीय दूतावास ने एक और एडवाइजरी जारी की है। दूतावास ने इस एडवाइजरी में भारतीय नागरिकों को लेबनान की यात्रा न करने की सलाह दी है। साथ ही वहाँ रह रहे भारतीयों को अपने घरों से बाहर न निकलने को कहा है।

इसमें कहा गया है कि लेबनान में रह रहे भारतीय जल्द से जल्द वहां से निकलने की कोशिश करें। जिन लोगों का वहां से किसी कारणवश निकलना संभव नहीं है वो अपनी यात्राएं सीमित कर दें और बेरूत में भारतीय दूतावास के संपर्क में रहें। बेरूत में भारतीय दूतावास ने एक इमरजेंसी नंबर भी जारी किया है। ये नंबर है – 96176860128











