छत्तीसगढ़ के बलौदाबाज़ार जिले में आकाशीय बिजली का कहर, 7 की मौत

शफी उस्मानी
डेस्क: छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार ज़िले में आकाशीय बिजली गिरने से सात लोगों की मौत हुई है और कई लोग घायल हुए हैं। अभी घायलों की संख्या का सही सही अकड़ा सामने नही आया है। मृतकों के लिए मुख्यमंत्री ने दुःख व्यक्त किया है और घायलों के समुचित इलाज हेतु निर्देशित किया है।

उन्होंने लिखा है कि ज़िला प्रशासन द्वारा घायलों को त्वरित इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया है। प्रशासन को बेहतर इलाज की व्यवस्था करने और अन्य आवश्यक निर्देश दिए गए हैं। सीएम ने कहा है, ‘मेरी संवेदनाएं मृतकों के परिजनों के साथ हैं। ईश्वर से दिवंगत आत्माओं की शांति और घायलों के जल्द से जल्द स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं।’











