मणिपुर हिंसा पर बोली प्रियंका गांधी ‘पीएम मोदी कुछ नही कर रहे है, मणिपुर डेढ़ साल से जल रहा है’

मो0 कुमेल
डेस्क: कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी ने सोमवार को मणिपुर की मौजूदा स्थिति को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा है कि मणिपुर पिछले डेढ़ साल से जल रहा है मगर पीएम मोदी कुछ नहीं कर रहे हैं।

प्रियंका गांधी ने बताया, ‘ऐसा कभी नहीं हुआ कि देश के एक राज्य को महीनों तक इस तरह जलता हुआ छोड़ दिया जाए और उस पर बात तक न की जाए। देश की आंतरिक सुरक्षा किसी की इच्छा पर निर्भर नहीं होती, यह अनिवार्य दायित्व है। प्रधानमंत्री की उदासीनता अक्षम्य है।’











