हरियाणा भाजपा में जारी है इस्तीफे का दौर, पूर्व मंत्री बच्चन सिंह आर्या ने दिया पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा

माही अंसारी
डेस्क: हरियाणा के पूर्व मंत्री बच्चन सिंह आर्य ने शनिवार (7 सितंबर 2024) को बीजेपी की प्राथमिक सदस्यता और इसकी प्रदेश कार्यकारिणी से इस्तीफ़ा दे दिया। बच्चन सिंह आर्य ने बीजेपी से इस्तीफ़ा देने को लेकर कहा कि उन्होंने ऐसा लोगों के कहने पर किया है।

बीजेपी ने हरियाणा में अपने उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की है। इनमें से 67 नाम हैं। लेकिन सूची में अपना नाम न पाकर कई बीजेपी नेता नाराज़ हैं। कुछ ने पार्टी से इस्तीफ़ा भी दे दिया है। इनमें पलवल से दीपक मंगला, फरीदाबाद से नरेंद्र गुप्ता, गुरुग्राम से सुधीर सिंगला, बवानी खेड़ा से विसंम्भर वाल्मीकि और रनिया से रणजीत चौटाला सहित कई लोगों के नाम शामिल हैं।











