रूस ने किया युक्रेन के शहर खारकीव पर नए सिरे से हमला, तीन की मौत कई घायल

मो0 कुमेल
डेस्क: रूस ने यूक्रेन के उत्तर-पूर्वी शहर खारकीएव में नए सिरे से हमला किया है। स्थानीय अधिकारियों के मुताबिक़ इन हमलों में तीन लोगों की मौत हो गई और 31 लोग घायल हुए हैं। अधिकारियों ने बताया कि मंगलवार को शुरू हुए ये हमले गाइडेड ग्लाइड बम से किए गए। हमले चार जिलों में किए गए।

रूस ने यूक्रेन के लगभग ध्वस्त हो रहे शहर वुलेदार को घेर रखा है। मंगलवार के हमले के बाद जे़लेस्की ने उस अपार्टमेंट की तस्वीर शेयर करते हुए बयान जारी किया, जो रूसी हमले में बुरी तरह ध्वस्त हो गया था।











