तिरुपति मंदिर प्रसाद के लड्डू में जानवरों की चर्बी के आरोप पर बोले श्री श्री रविशंकर ‘यह घटना 1857 के विद्रोह जैसी है’

ईदुल अमीन
डेस्क: तिरुपति मंदिर के लड्डू प्रसाद में जानवरों की चर्बी इस्तेमाल होने के दावे की तुलना आध्यात्मिक गुरु श्री श्री रविशंकर ने 1857 के विद्रोह से की है। उन्होंने एक वीडियो जारी किया है जिसमें उन्होंने कहा, ‘हमने इतिहास की किताब में पढ़ा है कि कैसे 1857 में सिपाही विद्रोह हुआ था। और अब हम देख रहे हैं कि कैसे इस लड्डू के ज़रिए हिंदुओं की भावनाओं को छलनी किया गया है। ये ऐसा काम है जिसकी माफ़ी नहीं हो सकती है।’












