बाबा सिद्दीकी के बेटे जीशान सिद्दीकी ने कांग्रेस का हाथ छोड़ थामा अजीत पवार का साथ

आफताब फारुकी
डेस्क: बाबा सिद्दीकी के बेटे ज़ीशान सिद्दीकी ने कांग्रेस छोड़ कर एनसीपी (अजित पवार गुट) को जॉइन कर लिया है। ज़ीशान सिद्दीकी ने अजित पवार की मौजूदगी में एनसीपी जॉइन की। इस मौके पर ज़ीशान ने कहा, ‘ये मेरे और मेरे परिवार के लिए एक भावुक क्षण है। मैं अजित पवार, प्रफुल्ल पटेल और सुनील तटकरे का शुक्रिया अदा करता हूं। उन्होंने इस कठिन समय में मुझपर भरोसा दिखाया।’

उनके दिवंगत पिता बाबा सिद्दीकी भी पहले कांग्रेस में ही थे। हालांकि वह भी इसी साल जून में एनसीपी (अजित पवार गुट) में शामिल हुए थे। 12 अक्तूबर की रात बांद्रा इलाक़े में ही बाबा सिद्दीकी की गोली मार कर हत्या कर दी गई थी।











