ब्रेकिंग न्यूज़: नासिक में फायरिंग अभ्यास के दरमियान धमाके से दो अग्निवीर्रो की मौत

आदिल अहमद
डेस्क: महाराष्ट्र के नाशिक आर्टिलरी सेंटर में फ़ायरिंग अभ्यास के दौरान धमाका होने से भारतीय सेना के दो अग्निवीरों की मौत हो गई है। महाराष्ट्र के नाशिक ज़िले के शिंगवे बहुला फायरिंग रेंज में गुरुवार को यह घटना हुई है। यह घटना तोप फायरिंग अभ्यास के दौरान हुई है।












