हिजबुल्लाह का दावा ‘सीमा पर घुसपैठ कर रहे इसराइल के सैनिको को खदेड़ा’

आफताब फारुकी
डेस्क: हिजबुल्लाह ने आज दावा किया है कि उसने सीमा पर घुसपैठ कर रहे इसराइल के सैनिको को पीछे खदेड़ दिया है। हिजबुल्लाह का कहना है कि उसने UNIFIL पोस्ट के पास ‘घुसपैठ’ करने वाले इजराइल सैनिकों को खदेड़ दिया है

समूह ने कहा, हिजबुल्लाह लड़ाकों ने ‘एक इजरायली दुश्मन सेना पर गोलीबारी की, जो एक सीमावर्ती गांव लब्बौने में अंतरराष्ट्रीय बलों की स्थिति के पीछे से घुसपैठ कर रही थी”, और कहा कि इसने “घुसपैठ करने वाली दुश्मन सेना को सीमा पट्टी के पीछे हटने के लिए मजबूर कर दिया।‘











