सारण और सिवान में ज़हरीली शराब से मौत मामले में बोले बिहार के डिप्टी सीएम और भाजपा नेता विजय सिन्हा ‘उस जिले में ऐसी घटनाए पहले भी हुई है, सरकार मामले में तहकीकात कर रही है’

आफताब फारुकी
डेस्क: बिहार के सारण और सिवान ज़िले में ज़हरीली शराब से हुई मौतों पर अब राज्य के उपमुख्यमंत्री और भाजपा नेता विजय कुमार सिन्हा ने बयान दिया है। उन्होंने कहा, ‘सरकार मामले को पूरी गंभीरता से ले रही है। ऐसा वातावरण बनाने वाले बख्शे नहीं जाएंगे। उस ज़िले में पहले भी ऐसी घटनाएं हुई हैं। सरकार मामले की तहकीकात कर रही है।’

बिहार के सिवान और सारण ज़िले में ज़हरीली शराब से अभी तक 33 लोगों की मौत हुई है। इनमें से 28 मामले सिवान के हैं। इस पूरे मामले में राज्य के सीएम नीतीश कुमार ने चल रही उच्चस्तरीय जांच की समीक्षा की है। बिहार में सीएम नीतीश कुमार ने साल 2016 में ही शराबबंदी क़ानून को लागू किया था।











