इसराइल के सैन्य अड्डे पर हिजबुल्लाह का बड़ा हमला, 4 सैनिको की मौत, 60 नागरिक घायल

मो0 कुमेल
डेस्क: इसराइल डिफ़ेंस फ़ोर्सेज़ (आईडीएफ़) ने बताया है कि उत्तरी इसराइल के उसके एक सैन्य अड्डे पर ड्रोन हमले में 4 सैनिकों की मौत हुई हैजबकि 60 से ज़्यादा घायल हैं। इस हमले की ज़िम्मेदारी हिज़्बुल्लाह ने ली है। आईडीएफ़ ने बताया कि यह हमला उत्तरी इसराइल के एक नगर हाइफ़ा से 33 किलोमीटर की दूरी पर स्थित एक कस्बे बिन्यामिन के पास एक बेस कैंप पर किया गया।

हिजबुल्लाह का यह इसराइल पर सबसे बड़ा हमला है। अल जजीरा ने सूत्रों के हवाले से खबर दिया है कि इस हमले में आईडीऍफ़ का बेस पूरी तरह से तबाह हो गया है। दूसरी तरफ इसराइल ने गज़ा के एक स्कूल पर हमला किया है जिसमे कई नागरिको के मारे जाने की सुचना आ रही है। फिलहाल आईडीऍफ़ ने इस हमले को लेकर कोई बयान जारी नही किया है।











