महाराष्ट्र पुलिस के इकबाल को एक बार फिर चुनौती: दोस्त के साथ घुमने निकली लड़की से खुद को मानवाधिकार कार्यकर्ता बता कर तीन युवको ने किया उसके दोस्त के सामने गैंग रेप, पुलिस जुटी जाँच में

मोनू अंसारी
डेस्क: दोस्त के साथ घुमने निकली लड़की के साथ जो कुछ हुआ वह महज़ दर्दनाक ही नही बल्कि नेहायत ही शर्मनाक और हैरान कर देने वाला है। लड़की अपने दोस्त के साथ घूमने गई थी। घुमने के दरमियान देर रात एक सुनसान जगह पर 3 लड़कों ने उन्हें पकड़ लिया। इसके बाद उन तीनों ने दोस्त की पिटाई की और उसके सामने ही लड़की का गैंगरेप किया। इसके बाद दरिंदे वहां से भाग निकले। पीड़ित के दोस्त ने लड़की को देर रात अस्पताल पहुंचाया। फिलहाल, लड़की अभी अस्पताल में भर्ती है। घटना महाराष्ट्र के पुणे की है।

पुणे पुलिस और क्राइम ब्रांच की कई टीमें आरोपियों की तलाश में है। पुणे और आस-पास के इलाको में छापेमारी भी हो रही है। पुलिस का कहना है कि वो इलाके में सीसीटीवी फुटेज भी चेक कर रही है। आरोपियों की पहचान की कोशिशें जारी है। जिस जगह पर ये वारदात हुई, उस जगह की भी पुलिस जांच कर रही है। ये भी पता लगाने की कोशिशें की जा रही है कि आरोपी वारदात को अंजाम देने के बाद किस रूट से भागे होंगे।











