जम्मू कश्मीर के गांदरबल में हुवे आतंकी हमले पर बोली प्रियंका गांधी ‘यह मानवता के विरुद्ध अपराध, इसके खिलाफ पूरा देश एकजुट है’

आदिल अहमद
डेस्क: जम्मू कश्मीर के गांदरबल ज़िले में हुए चरमपंथी हमले में मज़दूरों की मौत की घटना पर कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी ने प्रतिक्रिया देते हुवे कहा है कि यह कायराना हरकत है और मानवता के विरुद्ध अपराध है। ऐसे मामले में पूरा देश एकजुट है।

रविवार को जम्मू कश्मीर के गांदरबल ज़िले में एक चरमपंथी हमला हुआ था। समाचार एजेंसी एजेंसी पीटीआई ने अधिकारियों के हवाले से कहा था, ‘चरमपंथियों ने ज़िले के गुंड इलाके में सुरंग निर्माण में काम कर रही एक निजी कंपनी के मजदूरों के कैंप पर गोलीबारी की है।’ घटना को लेकर जम्मू कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्लाह ने भी सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दु:ख जताया था। समाचार एजेंसी पीटीआई के मुताबिक़, रविवार को गांदरबल के चरमपंथी हमलों में मृतकों की संख्या दो से बढ़कर छह हो गई है। इनमें से पांच मज़दूर बताए गए हैं।











