नहीं मिली सोनम वांगचुक को जंतर मंतर पर प्रदर्शन की अनुमति

आफताब फारुकी
डेस्क: पर्यावरण कार्यकर्ता सोनम वांगचुक ने दिल्ली में प्रदर्शन की इजाज़त ना मिलने पर निराशा जताई है। उन्होंने एक्स पोस्ट के ज़रिए अपनी निराशा ज़ाहिर की है। सोनम वांगचुक ने लिखा, “एक और मनाही एक और निराशा। आख़िरकार इस सुबह हमें विरोध प्रदर्शन के लिए आधिकारिक तौर से तय जगह को देने के लिए मना कर दिया गया।

लेह से एक सितंबर को शुरू हुई ये यात्रा क़रीब एक हज़ार किलोमीटर लंबी है। हालांकि सिंघु बॉर्डर पर दिल्ली पुलिस ने सोनम वांगचुक को रोक दिया था और बाद में उनको हिरासत में भी ले लिया था।











