तमिलनाडु: दो ट्रेनों की टक्कर से लगी आग, ट्रेन दुर्घटना में कई के घायल होने की आशंका, रेलवे ने जारी किया हेल्पलाइन नंबर

तारिक खान
डेस्क: तमिलनाडु के कावरपेट्टई में एक्सप्रेस ट्रेन की एक खड़ी ट्रेन से टक्कर हुई है। समाचार एजेंसी पीटीआई ने रेलवे पुलिस के हवाले से बताया है कि हादसे में कई लोगों के घायल होने की आशंका है। पीटीआई ने तमिलनाडु पुलिस के हवाले बताया है कि दोनों ट्रेनों में हुई टक्कर के बाद आग लग गई है।













