सलमान खान से लारेंस बिश्नोई के नाम पर 5 करोड़ की फिरौती मांगने वाला बेचता है जमशेदपुर में सब्जी

मो0 कुमेल
डेस्क: सलमान खान को लॉरेंस बिश्नोई के नाम पर धमकी देने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी सब्जी बेचता है। उसने सलमान खान को गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के नाम पर धमकी दी थी और 5 करोड़ की फिरौती मांगी थी। मुंबई पुलिस ने जमशेदपुर से उसे हिरासत में लिया।

हिरासत में लिए गए व्यक्ति का नाम शेख है और इसकी उम्र 24 साल है। मैसेज भेजने के बाद शेख ने माफी मांगने वाला एक मैसेज भेजा था। पुलिस को पता चला कि ये मैसेज जमशेदपुर से आया था। जमशेदपुर में लोकल पुलिस की मदद से जांच पड़ताल की गई और आखिरकार आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया।











