बाबा सिद्दीकी हत्याकांड से जुडा 25वा आरोपी गुजरात से चढ़ा पुलिस के हत्थे

आफताब फारुकी
डेस्क: मुंबई के हाई प्रोफाइल केस बाबा सिद्दीकी हत्याकाण्ड में पुलिस को एक और सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने इस हत्याकांड में 25वे आरोपी को गुजरात से गिरफ्तार किया है। मुंबई पुलिस ने यह गिरफ़्तारी गुजरात के आनंद जिले के पेटलाद में मिली है। पुलिस ने यहाँ के निवासी सलमान भाई इकबाल भाई वोहरा को बालापुर से गिरफ्तार किया है।

पुलिस ने जिस आरोपी सलमानभाई वोहरा को गिरफ्तार किया है उस पर आरोप है कि उसने इस हत्याकांड में शामिल कुछ लोगों को फाइनेंशियल हेल्प की थी। पुलिस का कहना है कि सलमान भाई ने मई में एक बैंक अकाउंट खोला, और फिर इस केस के मास्टरमाइंड और कुछ लोगों को पैसों की मदद की। गिरफ्तार आरोपी गुरमेल सिंह, रूपेश मोहोल, और नरेश कुमार को भी उसने फंडिंग की थी।
अब तक की पूरी जांच में 25 लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है, और मुंबई क्राइम ब्रांच इस मामले की हर परत को खोलने में जुटी हुई है। माना जा रहा है कि आगे और भी खुलासे हो सकते हैं, और इस केस में कौन-कौन से बड़े नाम सामने आएंगे, ये तो वक्त ही बताएगा।











