स्पेन में आई बाढ़ के बाद जनता का स्थानीय प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन

ईदुल अमीन
डेस्क: स्पेन में आई भीषण बाढ़ के बाद अब स्थानीय जनता का प्रशासन के ख़िलाफ़ आक्रोश देखने को मिल रहा है। स्पेन के वेलेंसिया में हज़ारों की संख्या में स्थानीय लोगों ने, क्षेत्रीय प्रमुख के इस्तीफ़े की मांग को लेकर शनिवार को प्रदर्शन किया। स्थानीय लोगों ने नारे लगाए, ‘हम कीचड़ से सने हैं और आप खून से सने हैं।’

वेलेंसिया की मेयर मारिया जोस कैटाला ने सोशल मीडिया पर टूटी खिड़कियों की तस्वीरें साझा करते हुए कहा, ‘बर्बरता कोई समाधान नहीं है।’ वेलेंसिया सिटी काउंसिल ने प्रदर्शन के दौरान हुई बर्बरता की निंदा भी की है।











