गजब सियासत: झारखण्ड के सीएम हेमंत सोरेन के प्रस्तावक मंडल मुर्मू ने थाम लिया भाजपा का दामन

अनिल कुमार
डेस्क: झारखंड में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के प्रस्तावक मंडल मुर्मू बीजेपी में शामिल हो गए हैं। उन्होंने हिमंत बिस्वा सरमा और शिवराज सिंह चौहान की मौजूदगी में बीजेपी की सदस्यता ली। मंडल मुर्मू के बीजेपी में शामिल होने पर शिवराज सिंह चौहान ने सोरेंन पर निशाना साधा है।

हेमंत सोरेन झारखंड विधानसभा चुनाव में बरहेट सीट से उम्मीदवार हैं। बीजेपी ने इस सीट पर गमालियल हैम्ब्रम को उम्मीदवार बनाया है।











