छठ पूजा के दौरान राजघाट के पास मुगलसराय निवासी परिवार पर हमला, दो युवक हिरासत में, बढ़ाई गई सुरक्षा

निलोफर बानो
वाराणसी: छठ पूजा के दौरान गुरुवार को वाराणसी के राजघाट पर पूजा कर रहे मुगलसराय निवासी एक परिवार पर कुछ युवकों के हमले की घटना ने माहौल को तनावपूर्ण बना दिया। हरिशंकरपुर, मुगलसराय के निवासी सौरभ केशरी ने आदमपुर थाने में शिकायत दर्ज कराते हुए दो नामजद और 10 अज्ञात लोगों के खिलाफ मारपीट का आरोप लगाया है।

आरोप है कि जैसे ही परिवार के अन्य सदस्यों ने मामले को संभालने की कोशिश की, युवकों ने बांस से हमला कर दिया, जिससे सौरभ और उनके परिवार के कई सदस्य घायल हो गए। हिरासत में लिए गए दोनों युवकों का दावा है कि वे दशाश्वमेध घाट से सवारी लेकर आए थे, जबकि हमलावर युवक पुलिस के पहुंचने से पहले ही फरार हो गए।











