झारखण्ड में बोले सीएम योगी आदित्यनाथ ‘कांग्रेस ने बाबा भीम राव अम्बेडकर का सम्मान नही कर सकती’

अनिल कुमार
डेस्क: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने झारखंड के पनकी में एक जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कांग्रेस को लेकर कड़ी टिप्पणी की है। उन्होंने कहा है कि कांग्रेस जब ये राम मंदिर का निर्माण नहीं कर सकते, भगवान बिरसा मुंडा को सम्मान नहीं दे सकते और न बाबा भीम राव अम्बेडकर को सम्मान दे सकते है।

मुख्यमंत्री योगी ने कहा, ‘राम मंदिर निर्माण की 500 वर्षों की समस्या का दो साल में समाधान हो गया।’ झारखंड विधानसभा चुनाव के लिए मतदान आगामी 13 और 20 नवंबर को दो चरणों में होगा। झारखंड की मुख्य राजनीतिक पार्टियां झारखंड मुक्ति मोर्चा, भारतीय जनता पार्टी, कांग्रेस, आजसू, आरजेडी, वाम दलों के अलावा भी बड़ी संख्या में लोग हैं, जो विधायक बनने की चाहत रखते हैं।











