समेकित प्रोत्साहन योजना से बन्द सिनेमाघरों और मल्टीप्लेक्स को संजीवनी
फारुख हुसैन
लखीमपुर खीरी: प्रदेश सरकार ने प्रदेश में बन्द पड़े और घाटे में चल रहे सिनेमाघरों को पुन: संचालित करने और मल्टीप्लेक्स निर्माण को बढ़ावा देने के लिए एक समेकित प्रोत्साहन योजना जारी की है। यह जानकारी जिला मनोरंजन कर अधिकारी/ राज्य कर अधिकारी अरुण कुमार बाजपेई ने दी।
उन्होंने बताया कि उपर्युक्त विषयक शासनादेश संख्या -112/11-5-2024-एम(34) /2017 दिनांक 08 अक्टूबर 2024 के माध्यम से प्रदेश में बंद पडे अथवा घाटे में चल रहे छविगृहों को पूर्ण रुप से तोडकर उसके स्थान पर आधुनिक सुविधाओं से युक्त लघु क्षमता के सिनेमाहाल सहित व्यावसायिक काम्प्लेक्स के निर्माण, पुराने बंद पड़े एवं संचालित सिनेमाघरों के भवन की आंतरिक संरचना में परिवर्तन/रिमाडल कर पुनः संचालित होने वाले सिनेमाघरों, प्रदेश में बंद पडे एकल सिनेमाघरों को बिना किसी आंतरिक संरचना में परिवर्तन किये यथास्थिति पुनः संचालित करने वाले सिनेमाघरों व्यावसायिक गतिविधियों सहित / रहित न्युनतम 75 आसन क्षमता के एकल स्क्रीन सिनेमाघरों के निर्माण, जिन जनपदों में एक भी मल्टीप्लेक्स निर्मित/संचालित नहीं है वहां मल्टीप्लेक्स खुलवाने, जिन जनपदों में मल्टीप्लेक्स निर्मित/संचालित है उन जनपदों में नवीन मल्टीप्लेक्स निर्माण एवं सिनेमाघरों /मल्टीप्लेक्स के उच्चीकरण हेतु समेकित प्रोत्साहन योजना संचालित है।
जिला मनोरंजन कर अधिकारी/राज्य कर अधिकारी अरुण कुमार बाजपेई ने बताया कि सभी सर्वसंबंधित जो इस योजना का लाभ पाने हेतु इच्छुक है, वह नियत प्रारुप पर आवेदन भरकर प्रस्तुत करें, जिससे आवेदन पत्र पर आवश्यक कार्यवाही की जा सके। अधिक जानकारी के लिए जिला मुख्यालय पर स्थापित राज्य कर दफ्तर में किसी भी कार्य दिवस में प्रातः 10 बजे से शाम 05 बजे तक संपर्क कर सकते है।
हमारी निष्पक्ष पत्रकारिता को कॉर्पोरेट के दबाव से मुक्त रखने के लिए आप आर्थिक सहयोग यदि करना चाहते हैं तो यहां क्लिक करें
Welcome to the emerging digital Banaras First : Omni Chanel-E Commerce Sale
पापा हैं तो होइए जायेगा..