गंगा नदी में बहती मिली अज्ञात युवती का शव, पुलिस जुटी शिनाख्त में

शहनवाज अहमद
गाजीपुर: गहमर थाना क्षेत्र के वारा गांव के पास गंगा नदी में आज सुबह एक अज्ञात युवती का शव बहता हुआ पाया गया। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को नदी से बाहर निकलवाया। शव की पहचान करने के लिए स्थानीय लोगों से पूछताछ की गई, लेकिन अभी तक उसकी पहचान नहीं हो सकी है।

पुलिस ने ग्रामीणों से अपील की है कि अगर किसी को इस युवती के बारे में जानकारी हो तो तुरंत थाना गहमर से संपर्क करें। मामले की जांच जारी है।











