अस्तांचल सूर्य को दिया व्रती महिलाओं ने अर्घ्य

उमेश गुप्ता
बिल्थरारोड (बलिया): अस्तांचल सूर्य को अर्घ्य देकर मनौती पूर्ण करने की गुहार लगाने के लिये गुरुवार की सायं 4:30 बजे से ही डाला छठ व्रती महिलाओ की भीड़ छठ घाटों पर उमड़ पड़ी। सभी लोग माथे पर पूजा के पकवानों से भरे हुए बांस के दौरी को लेकर छठ घाट की ओर चल दिये। छठ मैय्या की पूजा अर्चना के लिए बेल्थरा रोड से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों के घाटों पर गुरुवार को श्रद्धा का सैलाब उमड़ पड़ा। घाटों पर बजते छठ मैय्या के गीतों पर भक्ति का माहौल रहा।












