अंतर्राष्ट्रीय अपराधिक न्यायलय ने इसराइल के पीएम नेतान्याहू, पूर्व रक्षा मंत्री गैलेंट आर हमास सैन्य कमांडर दीएऍफ़ के खिलाफ जारी किया गिरफ़्तारी वारंट

आफताब फारुकी
डेस्क: अंतरराष्ट्रीय आपराधिक न्यायालय (आईसीसी) ने इसराइल के प्रधानमंत्री बिन्यामिन नेतन्याहू और पूर्व रक्षा मंत्री योआव गैलेंट के साथ हमास के सैन्य कमांडर मोहम्मद दिएफ़ के ख़िलाफ़ गिरफ्तारी वारंट जारी किए हैं। इस बारे में जारी एक बयान के मुताबिक़, आईसीसी के प्री ट्रायल चैंबर ने इसराइल की ओर से कोर्ट के अधिकार क्षेत्र को दी गई चुनौती को ख़ारिज कर दिया और ये वारंट जारी किए हैं।

इसी साल मई में आईसीसी के अभियोजक करीम ख़ान ने नेतन्याहू, योआव गैलैंट, मोहम्मद दिएफ़, इस्माइल हनिया और याह्या सिनवार के ख़िलाफ़ गिरफ़्तारी वारंट की मांग की थी। अब देखना होगा कि आईसीसी के सदस्य 124 देश इस मामले में क्या नजरिया रखते है। वैसे बताते चले कि आईसीसी के आदेशो का पालन करने हेतु इसके सदस्य देश स्वतंत्र होते है।









