जालौन: नर्स ने लगाया चार लोगो पर गैंगरेप का आरोप, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा, बोले एसपी ‘शुरुआती जाँच में मामला अवैध संबंधों को लेकर हुई मारपीट का लग रहा है, लेकिन इस मामले की पूरी जांच की जा रही’

मो0 कुमेल
डेस्क: जालौन में एक नर्स ने चार लोगों पर गैंग रेप का आरोप लगाया है। महिला ने बताया कि जब वह ड्यूटी पर जा रही थी तभी मोटरसाइकिल सवार चार लोगों ने उसको रोक लिया और गैंग रेप किया। महिला नर्स ने वीडियो पर अपने बयान में कहा है कि वे मोटरसाइकिल से आए लोगों को पहचानती थीं। वही पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और अग्रिम जांच में जुट गई है।

घायल अवस्था में सड़क के किनारे मिली महिला को बाद में ग्रामीणों ने अस्पताल पहुंचाया जहां पर उनका इलाज चल रहा है। पुलिस के मुताबिक़ इस मामले में मुक़दमा दर्ज कर लिया गया है और जांच की जा रही है। हालांकि जालौन के एएसपी प्रदीप कुमार वर्मा का कहना है कि शुरुआती जाँच में मामला अवैध संबंधों को लेकर हुई मारपीट का लग रहा है, लेकिन इस मामले की पूरी जांच की जा रही है। पुलिस के मुताबिक़ अवैध संबंधों के शक में एक दूसरी महिला ने अपने परिजनों के साथ मिलकर नर्स के साथ मारपीट की है।











