लेबनान स्वास्थ्य मंत्रालय का दावा ‘इसराइल के हमले में 23 आम नागरिको की हुई मौत’

फारुख हुसैन
डेस्क: लेबनान के स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि मध्य लेबनान के दो घरों पर हुए ताज़ा इसराइली हमलों में 23 लोगों की मौत हुई है। लेबनान के मुताबिक़, इसराइल ने जिस जगह हमला किया, वहां कथित तौर पर विस्थापित परिवार रह रहे थे। लेबनान का कहना है कि इन हमलों में मारे गए लोंगों में ज़्यादातर महिलाएं और बच्चे शामिल हैं।












