ट्रेन के आगे कूद कर किया अधेड ने आत्महत्या

उमेश गुप्ता
बिल्थरारोड (बलिया): उभांव थाना क्षेत्र के ग्राम कुशहा भाड़ के समीप करीब 4:30 बजे रेलवे पटरी पर राम अवध (55) नामक एक व्यक्ति द्वारा काशी एक्सप्रेस ट्रेन के सामने कूद कर आत्म हत्या कर लिए जाने की सूचना है। घटना के बारे में घटना स्थल के आस पास बकरी चराने वाली की माने तो काफी देर से मृतक रेल पटरी पर बैठा हुआ था। जब वाराणसी की तरफ से गोरखपुर जाने वाली दादर ट्रेन के सामने आत्म हत्या हेतु कूद पड़ा।

सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंच चुकी है। और पोस्टमार्टम की प्रक्रिया में जुट गई है। घटना के कारणों की जानकारी समाचार लिखे जाने तक नहीं हो सकी है। घटना की जानकारी होते ही परिजनों में हाहाकार मच गया।











