अडानी प्रकरण में चर्चा की विपक्ष द्वारा संसद के दोनों सदनों में उठी मांग, हुआ हंगामा, सदन कल तक के लिए हुई स्थगित

शफी उस्मानी
डेस्क: शीतकालीन सत्र के दूसरे दिन भारी हंगामे के बीच लोकसभा और राज्यसभा को दिन भर के लिए स्थगित कर दिया गया। बुधवार को दोनों सदनों में कांग्रेस की ओर से अदानी के मामले पर बहस कराए जाने का प्रस्ताव दिया गया था। जिसके बाद सदन में हंगामा शुरू हो गया और थोड़ी देर बाद ही सदन की कार्यवाही कल तक के लिए स्थगित कर दिया गया है।

पिछले हफ़्ते ही अदानी पर अपनी एक कंपनी को कॉन्ट्रैक्ट दिलाने के लिए 25 करोड़ डॉलर की रिश्वत देने और इस मामले को छिपाने का आरोप लगा था। इसके बाद कांग्रेस ने तो गौतम अदानी की गिरफ़्तारी की मांग की और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से सांठगांठ के आरोप लगाए थे।











