वायनाड से प्रियंका गांधी प्रचंड जीत की और अग्रसर, 3 लाख 85 हज़ार मतो से चल रही आगे

तारिक खान
डेस्क: महाराष्ट्र और झारखंड विधानसभा चुनाव के साथ ही 14 राज्यों की 48 विधानसभा और दो राज्यों की लोकसभा सीट पर हुए उपचुनाव के नतीजे भी आज आ रहे हैं। केरल की वायनाड लोकसभा सीट पर हुए उपचुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार प्रियंका गांधी 3 लाख से ज़्यादा वोटों के अंतर से आगे चल रही हैं।

वहीं वायनाड के अलावा महाराष्ट्र की नांदेड़ लोकसभा सीट पर भी उपचुनाव हुआ है। इस सीट पर बीजेपी उम्मीदवार संतूकराव हंबार्डे करीब 2600 वोट के अंतर से पहले स्थान पर हैं। यहां दूसरे स्थान पर कांग्रेस के रवींद्र चव्हाण वसंतराव हैं।











