मणिपुर में हालात हुवे एक बार फिर तनावपूर्ण, गृह मंत्रालय ने जारी किया सख्त निर्देश

माही अंसारी
डेस्क: मणिपुर में हालात एक बार फिर तनावपूर्ण हो गए हैं। इसे लेकर गृह मंत्रालय ने निर्देश जारी किए हैं। पीआईबी की प्रेस रिलीज़ के मुताबिक़, गृह मंत्रालय द्वारा सुरक्षा बलों को मणिपुर में व्यवस्था और शांति बहाल करने के लिए आवश्यक कदम उठाने के निर्देश दिए गए हैं।

प्रभावी जांच के लिए महत्वपूर्ण मामले एनआईए को सौंप दिए गए हैं। इस प्रेस रिलीज़ मे आम जन से शांति बनाए रखने, अफ़वाहों पर विश्वास न करने और सुरक्षा बलों का सहयोग करने की अपील की गई है।











