सुप्रीम कोर्ट ने रेप और यौन शोषण आरोपी पूर्व सांसद प्रज्वल रेवन्ना की ज़मानत याचिका किया ख़ारिज

संजय ठाकुर
डेस्क: सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को प्रज्वल रेवन्ना की जमानत की मांग वाली याचिका को ख़ारिज कर दिया। प्रज्वल रेवन्ना रेप और यौन उत्पीड़न जैसे मामलों में फ़िलहाल जेल में है। न्यायमूर्ति बेला एम0 त्रिवेदी और सतीश चंद्र शर्मा की पीठ ने इस मामले की सुनवाई की।

इससे पहले 21 अक्तूबर को कर्नाटक उच्च न्यायालय ने रेवन्ना की नियमित ज़मानत और अग्रिम ज़मानत की याचिकाओं को ख़ारिज कर दिया था।











