महिला डांसरो के साथ जमकर किया वर्दी में सुशासन बाबु के राज्य के चौकीदार ने अश्लील डांस, वीडियो वायरल होने के बाद चौकीदार पर दर्ज हुई ऍफ़आईआर

अनिल कुमार
डेस्क: बिहार के सहरसा जिले में कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें पुलिस वर्दी में एक चौकीदार महिला डांसर के साथ स्टेज पर नाचते हुए दिखाई दे रहा है। यह वीडियो महिषी थाना क्षेत्र के बलुआहा गांव का है, जहां एक सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि महिला डांसर स्टेज पर डांस कर रही है और महिषी थाने का चौकीदार, विजय पासवान, पुलिस की वर्दी में दोनों डांसर्स के बीच बैठकर डांस कर रहा है।

इस घटना को लेकर प्रशासन ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है। चौकीदार विजय पासवान और इस कार्यक्रम के आयोजकों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। प्रशासन ने यह स्पष्ट कर दिया है कि इस तरह की घटनाओं को बिल्कुल बर्दाश्त नहीं किया जाएगा, और जो भी इस तरह के अनुशासनहीन आचरण में लिप्त पाए जाएंगे, उनके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।











