उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग ने जारी किया पीसीएस प्री के परीक्षा की नई तारीख

अबरार अहमद
डेस्क: उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) ने बताया है कि पीसीएस-प्री की परीक्षा 7-8 नवंबर की जगह एक ही दिन 22 दिसंबर को दो शिफ़्ट में होगी। इससे पहले उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) ने पांच नवंबर को नोटिस जारी कर यह सूचना दी थी कि पीसीएस-प्री की परीक्षा 7-8 दिसंबर को दो शिफ़्ट में और आरओ-एआरओ की परीक्षा 22-23 दिसंबर को तीन शिफ़्ट में होगी।












