बंदरों के आतंक से ग्रामीण हलाकान, बालकनी छतों पर जाना हुआ दुश्वार

अबरार अहमद
प्रयागराज: ब्लॉक श्रृंगवेरपुर के मोहिद्दीनपुर गांव में बंदरों आतंक लगातार जारी है जिसकी रोकथाम करने के लिए वन विभाग अंधा होकर दफ्तरों की कुर्सियां तोड़ रहे हैं। लोग घरों के बाहर निकलना तो दूर घर के छत पर भी जाने को तैयार नहीं है कई बार ऐसा हुआ की स्कूली बच्चों से लेकर नौजवान युवक और महिलाओं पर बंदरों द्वारा हमला किया गया।

बंदरो के इस आतंक से ग्रामीणों को भारी नुकसान भी झेलना पड़ रहा है। अहम बात यह है कि यह बंदरों की टोली सैकड़ो के तादाद में एक साथ चलती हैं जिसके लोग उनको भगाना तो दूर खुद भी जान बचाकर भागना मुश्किल हो जाता है। ऐसी स्थिति में ग्रामीणों ने गहरी नाराजगी जताते हुए वन विभाग के अधिकारियों से न्याय की गुहार लगाया है।











