अफगानिस्तान के तालिबान ने किया पकिस्तान पर जवाबी हमले का दावा, कहा पाकिस्तान आर्मी के सैनिक मारे गए और कई घायल हुवे

मो0 कुमैल
डेस्क: अफ़ग़ानिस्तान में फिलहाल शासन कर रहे तालिबान ने कहा है कि उसने जवाबी कार्रवाई के तौर पर पाकिस्तानी इलाके में हमले किए हैं। उसने दावा किया है कि इस हमले में पाकिस्तानी अर्द्धसैनिक बल का कम से कम एक सैनिक मारा गया है और सात घायल हो गए हैं। यह कार्रवाई शनिवार को सुबह की गई।

बताते चले कि 24 दिसंबर की रात अफ़ग़ानिस्तान के पकतीका के बरमल ज़िले में पाकिस्तानी हवाई हमले में 46 लोग मारे गए थे। इनमें ज़्यादातर महिलाएं और बच्चे थे। जिसके बाद तालिबान ने इसका जवाब पकिस्तान को देने की बात कही थी। अब तालिबान के दावो को आधार माने तो उसने यह जवाबी हमला किया है।











