मनमोहन सिंह की याद में झुका भूटान का राष्ट्रीय झंडा, जगह जगह आयोजित हुई शोक सभाए
ईदुल अमीन
डेस्क: भूटान नरेश जिग्मे ख़ेसर नामग्याल वांगचुक भारत के पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के अंतिम संस्कार कार्यक्रम में हिस्सा लेने के लिए शनिवार को भारत पहुंचे। यहां उन्होंने मनमोहन सिंह को श्रद्धांजलि दी। इससे पहले भूटान की राजधानी थिम्पू के एक बौद्ध मठ में मनमोहन सिंह की याद में प्रार्थना सभा आयोजित की गई थी।

भारत और भूटान के रिश्ते बेहद मज़बूत माने जाते हैं। दक्षिण एशिया में भूटान भारत का रणनीतिक सहयोगी भी है। भूटान का निर्यात काफी हद तक भारत पर निर्भर है।











