पूर्व सीजेआई डीवाई चंद्रचूड ने राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग प्रमुख बनाये जाने की खबरों का किया खंडन

आदिल अहमद
डेस्क: राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग का प्रमुख बनाए जाने की ख़बरों का भारत के पूर्व मुख्य न्यायाधीश डीवाई चंद्रचूड़ ने खंडन किया है। पूर्व मुख्य न्यायाधीश डीवाई चंद्रचूड़ ने समाचार एजेंसी पीटीआई से कहा है, ‘अफ़वाहें फैलाई जा रही हैं। मुझसे इस बारे में किसी ने बात नहीं की है और मैं आम नागरिक के तौर पर अपने रिटायरमेंट का आनंद ले रहा हूं।’

राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग के प्रमुख का पद एक जून से बिना पूर्णकालिक अध्यक्ष के है। इससे पहले सुप्रीम कोर्ट के पूर्व न्यायाधीश जस्टिस अरुण कुमार मिश्रा राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग के प्रमुख थे।











