मुंबई हमलो का मास्टरमाइंड और हाफ़िज़ सईद के साले हाफ़िज़ अब्दुल रहमान की हार्ट अटैक से मौत

मो0 कुमेल
डेस्क: मुंबई हमलों के कथित मास्टरमाइंड और हाफ़िज़ सईद के साले हाफ़िज़ अब्दुल रहमान मक्की की शुक्रवार को मौत हो गई है। मक्की प्रतिबंधित संगठन जमात उद-दावा के प्रमुख थे। मक्की की भतीजी तल्हा सईद ने स्थानीय मीडिया से उनकी मौत की पुष्टि की है।

हालांकि, रिहाई के बाद से वह बीमार थे और सार्वजनिक जीवन से उन्होंने दूरी बना ली थी। साल 2023 में मक्की को संयुक्त राष्ट्र ने वैश्विक आतंकवादी घोषित किया था। 26 नवंबर 2008 को लश्कर-ए-तैयाब के दस चरमपंथियों ने मुंबई की कई जगहों और प्रतिष्ठित इमारतों पर हमला कर दिया था। ये हमला चार दिन तक चला और इसमें 160 से अधिक लोगों की जान गई थी।











