इसराइल ने किया पुष्टि कि उसी ने तेहरान में हमास नेता इस्माइल हनिया का करवाया था क़त्ल

आफताब फारुकी
डेस्क: इसराइल ने पुष्टि की है कि उसी ने ईरान के तेहरान में हमास के वरिष्ठ नेता इस्माइल हनिया को मारा था। इसराइल के रक्षा मंत्री इसराइल कात्ज़ ने पहली बार स्वीकार किया कि इसराइल ने इस साल जुलाई में तेहरान में हमास के राजनीतिक नेता इस्माइल हनिया को मारा था।

वहीं इसराइल के प्रधानमंत्री बिन्यामिन नेतन्याहू ने कहा कि हमास के साथ ग़ज़ा में युद्धविराम पर सहमति की दिशा में कुछ प्रगति हुई है। हालांकि कोई समय सीमा नहीं बताई जा सकती कि ये समझौता कब तक होगा। वहीं एक वरिष्ठ फ़लस्तीनी अधिकारी ने बीबीसी को बताया कि हमास और इसराइल के बीच बातचीत 90 फ़ीसदी पूरी हो गई है लेकिन कुछ अहम मुद्दों पर बात करना बाकी है।











