इसराइल हिजबुल्लाह युद्ध विराम पर लगा ग्रहण, इसराइल के हमलो पर हिजबुल्लाह ने फिर किया इसराइल पर राकेटों की बरसात

ईदुल अमीन
डेस्क: इसराइल ने कहा कि उन्होंने सोमवार शाम को लेबनान में हिज़्बुल्लाह के ठिकानों पर हमला किया है। हिज़्बुल्लाह ने भी जवाबी कार्रवाई में एक इसराइली पोस्ट पर गोले दागे हैं। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर पिछले हफ्ते हुए युद्धविराम के उल्लंघन का आरोप लगाया है।

इसराइल के प्रधानमंत्री बिन्यामिन नेतन्याहू ने हिज़्बुल्लाह के हमले को ‘युद्धविराम का गंभीर उल्लंघन’ करार देते हुए कहा कि इसराइल इस पर मजबूती से जवाब देगा। युद्धविराम समझौते की घोषणा के समय नेतन्याहू ने कहा था कि अगर हिज़्बुल्लाह ने समझौते की शर्तों का उल्लंघन किया तो वो भी कार्रवाई करने से नहीं हिचकेंगे।











