कानपुर के मशहूर उद्योगपति और शुद्ध प्लस पान मसाले के मालिक दीपक खेमका को मिली रंगदारी न देने पर जान से मारने की धमकी, मामला दर्ज कर पुलिस जुटी जाँच में

मो0 कुमेल
कानपुर: शहर के मशहूर उद्योगपति और शुद्ध प्लस मसले के मालिक दीपक खेमका को शुक्रवार के दिन फोन पर जान से मारने की धमकी देते हुवे रंगदारी की मांग किया गया है। दीपक खेमका ने इस सम्बन्ध में पुलिस को तहरीर प्रदान किया है, जिस पर मामला दर्ज करते हुवे पुलिस प्रकरण में जाँच कर रही है।

दीपक खेमका ने दी तहरीर में बताया कि वह शुक्रवार सुबह फैक्टरी जा रहे थे। उसी दौरान मोबाइल पर फोन आया। फोन करने वाले ने कहा कि अगर आपको व्यापार ठीक से करना और सुरक्षित रहना है तो दूसरे मोबाइल नंबर पर संपर्क करो। दीपक खेमका ने उस नंबर पर फोन नहीं किया। इसके बाद उनके पास फिर फोन आया तो उन्होंने रुपये देने से साफ मना कर दिया। लगभग 11:30 बजे तीसरे नंबर से फोन आया।
इस फोन पर कालर ने उन्हें धमकी दी गई कि तुमने फोन पर मना करके अच्छा नहीं किया। अब तुम देखोगे कि क्या होता है। इसके बाद उद्योगपति ने कोहना थाने में तहरीर दी। थाना प्रभारी अवधेश कुमार ने बताया कि तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है, जिन नंबरों से फोन आया था उनकी सीडीआर (कॉल डीटेल रिपोर्ट) निकलवाई जा रही है। उसी आधार पर कार्रवाई की जाएगी।











