सांसद अखिलेश यादव ने कुम्भ की तैयारियों को लेकर फिर उठाया राज्य सरकार से सवाल

सबा अंसारी
डेस्क: उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने राज्य सरकार से कुंभ की तैयारियों को लेकर सवाल किए हैं। अखिलेश यादव ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर एक पोस्ट में आरोप लगाया है, ’22 में से यातायात लायक केवल 9 पांटून ब्रिज बन पाए हैं, यानी क़रीब 40% ही काम हो पाया है।

प्रयागराज के संगम तट पर हर 12 साल में कुंभ का आयोजन होता है। 13 जनवरी से शुरू हो रहे इस कुंभ में प्रयागराज में क़रीब 45 करोड़ लोगों के आने का अनुमान लगाया गया है।











