शादी में बनी रसमलाई, जिस जिस ने खाई, पकड़ लिया चारपाई, शादी समारोह में हुवे 400 लोग बीमार

रवि पाल
मथुरा: मथुरा के एक शादी समारोह में रसमलाई खाने के बाद बीमार हुवे घराती और बाराती मिलाकर कुल 400 लोगो का इलाज चल रहा है। कुछ सरकारी अस्पताल में बीमार है तो कुछ का इलाज प्राइवेट अस्पताल में चल रहा है। बीमार हुवे 10 लोगो की हालत गंभीर बताया जा रहा है। घटना मथुरा के माट की बताया जा रहा है।

केवल सिंह ने बताया कि दावत के रसमलाई खाने से तबीयत बिगड़ी है, जिसमे 10 लोगों की हालत गंभीर बनी हुई है। दूल्हा नेपाल सिंह के जीजा अमित चौधरी निवासी सरकोरिया थाना गौड़ा जनपद अलीगढ़ ने बताया की उनकी भी रसमलाई खाने से तबीयत बिगड़ी, जिसमें हलवाई द्वारा खाने में कुछ मिलाया गया है। 50 से अधिक लोगों का मथुरा के निजी अस्पतालों में इलाज चल रहा है। वहीं घर-घर बीमार लोगों की चारपाई पड़ी हुई हैं।










