सीरिया के दमिश्क पर भी किया विद्रोही गुट ने कब्ज़ा, विद्रोहियों का दावा ‘बशर अल-असद देश छोड़ कर भागे. सीरिया अब आज़ाद है’, बशर अल-असद पर बोला युएई ‘हमको नही पता कहा है बशर अल-असद

आदिल अहमद
डेस्क: सीरिया के विद्रोही गुट देश की राजधानी दमिश्क में प्रवेश कर चुके हैं और उन्होंने दावा किया है कि राष्ट्रपति बशर अल-असद देश छोड़ चुके हैं। हालांकि अभी तक यह पता नहीं चला है कि बशर अल-असद सीरिया छोड़कर कहां गए हैं। इसके बाद विद्रोहियों ने सीरिया की आज़ादी की घोषणा कर दी है। उनका कहना है कि ‘तानाशाह’ राष्ट्रपति बशर अल-असद देश छोड़ कर भाग गए हैं और सीरिया अब ‘आज़ाद’ है।

बहरीन में मनामा डायलॉग में पत्रकारों से बात करते हुए अनवर गरगश ने असद के यूएई में शरण मांगने की अटकलों पर टिप्पणी करने से इनकार कर दिया। गरगश ने यह भी कहा कि सीरिया ख़तरे से बाहर नहीं है और उस पर चरमपंथ का ख़तरा भी बना हुआ है। सीरियाई राजधानी दमिश्क पर कब्ज़े के बाद, विद्रोही गुटों ने सरकारी टेलीविज़न चैनल और रेडियो पर संदेश जारी किया है।












