गायक सोनू निगम के परफार्म के बीच उठ कर चले गए सीएम तो झलका सोनू निगम का दर्द, कहा ‘ऐसे जाना रहा करे तो न आया करे’

शफी उस्मानी
डेस्क: राजस्थान के जयपुर में ‘राइज़िंग राजस्थान’ में गायक सोनू निगम ने परफ़ॉर्म करने के बाद राजनेताओं के व्यवहार पर नाराज़गी जताई। राजस्थान में आर्थिक, सामाजिक विकास को सुदृढ़ करने के मकसद से राजस्थान सरकार राइज़िंग राजस्थान ग्लोबल इनवेस्टमेंट समिट का आयोजन करवा रही है।

सोनू निगम ने इसे सरस्वती का अपमान बताते हुवे कहा कि ‘मैंने अमेरिका में तो कभी नहीं देखा कि कोई कलाकार परफ़ॉर्म कर रहा है तो वहां राष्ट्रपति बैठे हैं तो वो चले जाएंगे। आपको उठ कर जाना होता है तो आया मत करो या शो शुरू होने से पहले चले जाया करो।’











