लेबनान के दक्षिणी क्षेत्र में इसराइली हमलो में हुई 22 की मौत, 100 से अधिक घायल

मो0 कुमेल
डेस्क: लेबनान के स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा है कि दक्षिणी लेबनान में इसराइली सैनिकों के हमलों में 22 लोगों की मौत हुई है और 124 लोग घायल हुए हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा है कि इलाके से हिज़्बुल्लाह के चले जाने और इसराइली सैनिकों की वापसी की समय सीमा पूरा होने के बाद भी इसराइली सैनिक वहां पर मौजूद हैं।

लेबनान के स्वास्थ्य मंत्रालय का कहना है कि इसराइल के कब्जें वाले इलाके में जाने की कोशिश कर रहे आम लोगों पर इसराइली सैनिकों ने हमला किया है। मारे जाने वाले लोगों में महिलाएं भी शामिल हैं। वहीं घायल हुए लोगों में महिलाएं, बच्चे और एक स्वास्थ्यकर्मी शामिल है। लेबनान की सेना ने कहा है, ‘इसराइली हमले में उसके एक सैनिक की मौत हुई और एक सैनिक घायल हुआ है।’










