भाजपा नेता पूर्व सांसद रमेश बिधूड़ी ने प्रियंका गांधी पर दिए गए बयान पर अब दिया सफाई

फारुख हुसैन
डेस्क: बीजेपी नेता और पूर्व सांसद रमेश बिधूड़ी ने प्रियंका गांधी पर दिए अपने बयान पर सफाई दी है। बिधूड़ी ने एक्स पर पोस्ट कर लिखा, ‘किसी संदर्भ में मेरे द्वारा दिये गये बयान पर कुछ लोग ग़लत धारणा से राजनीतिक लाभ के लिए सोशल मीडिया पर बयान दे रहे हैं। मेरा आशय किसी को अपमानित करने का नहीं था। परंतु फिर भी अगर किसी भी व्यक्ति को दुख हुआ है तो मैं खेद प्रकट करता हूँ।’

रमेश बिधूड़ी दक्षिण दिल्ली से सांसद रह चुके हैं। वो कालकाजी विधानसभा सीट से बीजेपी के उम्मीदवार हैं। कालकाजी वही सीट है जहां से दिल्ली की सीएम आतिशी विधायक हैं। आतिशी ने भी रमेश बिधुड़ी के बयान की निंदा की है और कहा है कि ‘बीजेपी नेता इस तरह के बयान दे रहे हैं, बीजेपी दिल्ली की महिलाओं को सुरक्षा कैसे देगी?’











